[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हुसैन की याद में मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए:अखाड़ों में उस्तादों ने दिखाए करतब, सामाजिक संस्थाओं ने पिलाया छबील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हुसैन की याद में मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए:अखाड़ों में उस्तादों ने दिखाए करतब, सामाजिक संस्थाओं ने पिलाया छबील

हुसैन की याद में मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए:अखाड़ों में उस्तादों ने दिखाए करतब, सामाजिक संस्थाओं ने पिलाया छबील

चूरू : इमामे हसन हुसैन की याद में बुधवार को मोहर्रम की दसवीं पर निकले ताजियों के जुलूस में हजूम उमड़ा। दोपहर 12 बजे बाद ताजियों को अपने-अपने स्थान से रवाना करने के लिए मुस्लिम बंधुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर से निकलने वाले सात ताजिये अपने स्थान से निर्धारित समय से रवाना हुए। ढ़ोल तासों पर बज रही मातमी धुनों के साथ ताजिये धीरे धीरे कर्बला की ओर बढ़े। इस दौरान प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व जवान चाक चौबंद रहे।

बीती रात्रि को कत्ल की रात पर ताजिए जियारत के लिए पीरजी के छल्ले पर आए तो महिलाओं ने अपने बच्चों को ताजियों के नीचे से निकाल कर उनके लिए स्वस्थ जीवन की कामना की। शहर के वार्ड 39 से निकले चांदी के ताजिया को हर लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना। ताजिया कमेटी के अलीशेर ने बताया कि करीब 11 फीट ऊंचाई के इस ताजिये गजब की कारिगरी की गई है। आलोक सिनेमा के पास से निकलने वाला यह ताजिया बुधवार को अपने स्थान से रवाना होकर सब्जी मण्डी पहुंचा। जिसका शहर के ताजियों के जुलूस में मिलन हुआ।

ताजियेदारों व उस्तादों का किया सम्मान
सब्जी मंडी में चूरू शहर व देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से ताजियेदारों व उस्तादों का सम्मान किया गया। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, चूरू सभापति पायल सैनी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, रमजान खान, शहर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर दांदू, एडवोकेट आशाराम सैनी ने ताजियेदारों व उस्तादों का साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इसी क्रम में भाजपा की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, वासुदेव चावला, नरेन्द्र सैनी, अभिषेक चोटिया, दिनेश शर्मा, अख्तर खान, सत्तार खान, मेघराज भार्गव व महेश मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने ताजियेदारों का सम्मान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77