[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कर्बला वालों की याद में मातमी धुनों के बीच निकाले ताजिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कर्बला वालों की याद में मातमी धुनों के बीच निकाले ताजिए

कर्बला वालों की याद में मातमी धुनों के बीच निकाले ताजिए

झुंझुनूं : दीने हक के लिए कर्बला में शहीद हुए नवासा ऐ रसूल इमाम हुसैन एवं उनके जाननिसारों की याद में बुधवार को ताजिए निकाले गए। शहर में विभिन्न बिरादरियों की ओर से 11 ताजिए िनकाले गए। इनमे पीरजादगान, नीलगरान, चोपदारान, इलाइयान, खरातियान, व्यापारियान, धोबियान, बटवालान की ओर से ताजिए निकाले गए। मोहर्रम की दसवीं तारीख (आशूरा) को दिनभर इमामबाड़ों के सामने बैठक लगी रही। अकीदतमंद, ढोल, ताशे बजाकर मातम मनाते रहे।

शहर में दोपहर में बरसात के बावजूद अकीदतमंद ढोल ताशे बजाते रहे। शहर के शहीदान चौक, कालती हवेली, फूटला बाजार, चबूतरा चौक क्षेत्र में ताजियों को देखेन के लिए अकीदतमंदों की भीड़ नजर आई। अखाड़ा खेला गया। ताजियों के लाइसेंस धारक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। कर्बला वालों के इसाले सवाब के लिए कई जगह छबील पिलाई गई। तबर्रुक तकसीम किया गया। यौमे आशूरा के मौके पर शहर में कर्बला वालों की शान में नात, मनकबत पढ़ी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77