[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद में जाने से रोका, जबकि भाजपा ने दिया उन्हें भारत रत्न-सीपी जोशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद में जाने से रोका, जबकि भाजपा ने दिया उन्हें भारत रत्न-सीपी जोशी

झुंझुनूं जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने लिया भाग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक तबके को लाभान्वित करने का कार्य किया है। देश भर में चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया। भूतपूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा दिया। भाजपा ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देकर सम्मानित करने का कार्य किया, जबकि कांग्रेस ने उन्हें संसद में जाने से भी रोका। कांग्रेस ने शिमला समझौता ताशकंद समझौता के नाम पर भारत की भूमि को दुश्मनों के हाथों सौंपने का कार्य किया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर में चौमुखी विकास किया। आज जम्मू कश्मीर में विकास के हजारों रास्ते खुल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान निधि, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बृहद रूप से कार्य हुआ है।

कांग्रेस ने जो काम 60 वर्षों में नहीं किया उससे कहीं अधिक पिछले 10 वर्षों में हुए हैं। आने वाले वर्षों में भारत तीसरी महाशक्ति बनने को जा रहा है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए पाकिस्तान व चीन से भी हाथ मिलाने को तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई घर नहीं है जो केंद्र सरकार द्वारा लाभान्वित ना हुआ हो। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने की। इनके अलावा अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवन सिंह बगड़ी, ओमप्रकाश बढ़ाना, संतोष अहलावत, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पूनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, दशरथ सिंह शेखावत, राजेंद्र शर्मा बगड़, जगदीश खाजपुरिया, राजीव सिंह शेखावत, भाजपा नेता बबलू चौधरी, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सीकर जिला अध्यक्ष डॉक्टर कमल सिखवाल भी मंच पर उपस्थित रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों से उनके मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक की जानकारी ली तथा उनका भौतिक सत्यापन भी किया। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वल व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने दिया जबकि धन्यवाद नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने दिया।

मंच का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी एवं योगेंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, ओमेंद्र चारण , जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, सुनील लांबा, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित, मदनलाल सैनी, शेर सिंह निरवान, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, महावीर ढाका, मंजू सैनी, रिशाल कंवर, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, सोशल मीडिया जिला संयोजक पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, भाजपा नेता कुबेर सिंह शेखावत, राजेंद्र भांभू, पूर्व जिला महामंत्री राजेश बाबल, महेश जीनगर, शीशराम राजोरिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह गुर्जर, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, सूरजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, बगड़ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, अरुणा सिहाग, मंजू चौहान, सुधा पवार, ममता शर्मा, सावित्री सैनी, द्रौपदी गर्वा सहित जिले भर के मंडल अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77