[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार:खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहा था​​​​​​​ स्कॉर्पियो में सवार परिवार, एक घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार:खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहा था​​​​​​​ स्कॉर्पियो में सवार परिवार, एक घायल

ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार:खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहा था​​​​​​​ स्कॉर्पियो में सवार परिवार, एक घायल

सीकर : सीकर में एनएच-52 बावड़ी स्टैंड के पास हाइवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार पीछे से भीड़ गई। टायर फटने से ट्रक सुबह से ही हाईवे पर खड़ा था। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

स्कार्पियो ड्राइवर आरिफ खान निवासी बेसवा ने बताया कि वह गाड़ी लेकर जयपुर से फतेहपुर जा रहा था। इस दौरान बावड़ी के पास दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रक हाइवे पर खड़ा था। ट्रक को हाईवे पर खड़ा देखकर उसने 20 मीटर पहले ही गाड़ी रोक दी। तभी अचानक से पीछे से तेज स्पीड से आ रही स्विफ्ट कार चालक ने स्कॉर्पियो गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन आगे खड़े ट्रक में जा घुसे।

हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम

घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार जलालसर (फतेहपुर) निवासी अलीशेर खां घायल हो गया। स्विफ्ट कार चालक रवि सोनी निवासी जोजावा (पाली) ने बताया कि वह परिवार वालों के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे।

बावड़ी के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो गाड़ी टकरा गई और पीछे से उसकी गाड़ी स्कॉर्पियो में टकरा गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तीनों वाहनों को हाईवे से हटवा कर जाम खुलवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77