[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधान सभा में बोले खेतड़ी विधायक : यमुना नहर के पानी के लिए खेतड़ी के चार बांधों के लिए बने डीपीआर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधान सभा में बोले खेतड़ी विधायक : यमुना नहर के पानी के लिए खेतड़ी के चार बांधों के लिए बने डीपीआर

खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए, क्षेत्र के बांधों को यमुना नहर से जोड़ें, हवाई पट्टी विकास व महिला पोलोटेक्निक कॉलेज भी खोलें

खेतड़ी : राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को बोलते हुए खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने विधानसभा में यमुना नहर को खेतड़ी क्षेत्र में खाली पड़े ऐतिहासिक बांधों से जोड़ने, हवाई पट्टी का विस्तार करने, खेतड़ी में महिला पोलोटेक्निक कॉलेज खोलने आदि का मुद्दा उठाया। उन्होंने विधानसभा में यमुना नहर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से शेखावाटी के लिए यमुना नहर का पानी लाने के किए जा रहे प्रयास क्षेत्र के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण कदम हैं।

वर्तमान में शेखावाटी के तीनों जिलों में पेयजल समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रियासत काल में खेतड़ी क्षेत्र में बनाए गए बांध वर्तमान में पानी की कमी के कारण खाली पड़े हैं। पहले इन बांधों में पानी होने से क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाई जाती थी। खेतड़ी के अजीत सागर बांध, मोड़ी इलाखर बांध, रवां बांध व काला भुजा बांध को यमुना नहर से जोड़कर इनमें पानी डालना चाहिए। विधायक ने सरकार से शेखावाटी में आने वाली नहर से बांधों में पानी डालने की मांग की है। उन्होंने बबाई हवाई पट्टी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खेतड़ी 555 गांवों की रियासत हुआ करती थी। राजाओं के समय से ही बबाई गांव में 54.39 हेक्टर, लगभग पांच सौ बीघा का एक मैदान है जो जमाबंदी में हवाई जहाज के मैदान के नाम से अंकित है। उन्होंने हवाई पट्टी को विकसित करने की मांग की। खेतड़ी विधायक गुर्जर ने विधानसभा में बताया कि खेतड़ी नगरपालिका रियासत काल में सन 1925 में स्थापना हुई थी जो वर्तमान में डी श्रेणी की है, उसे क्रमोन्नत कर सी श्रेणी की बनाई जाए जिससे क्षेत्र का और अधिक विकास हो सके। उन्होंने खेतड़ी में महिला पोलोटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग भी की। शिक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा खेतड़ी क्षेत्र में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खोली जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22