[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के कान धाम बालाजी मंदिर मे शिव परिवार मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली महिलाओं ने कलश यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के कान धाम बालाजी मंदिर मे शिव परिवार मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली महिलाओं ने कलश यात्रा

मानोता जाटान के कान धाम बालाजी मंदिर मे शिव परिवार मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली महिलाओं ने कलश यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

मानोता जाटान-खेतड़ी : मानोता जाटान के कान धाम बालाजी मंदिर परिसर में नव निर्मित मंदिर में पंडित रामनिवास शर्मा के सानिध्य में शुक्रवार को सूबेदार चंदगीराम ढाका के परिवार के आर्थिक सहयोग से पंडित विद्याधर शर्मा खतेहपुरा, पंडित प्रमोद शर्मा, पंडित पुनीत शर्मा, पंडित देवी दत्त शर्मा, एवं पंडित चंदन शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना करवा कर शिव परिवार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इससे पूर्व महिलाओं ने भजन कीर्तन एवं मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया मुख्य यजमान हवा सिंह ढ़ाका एवं मनोज देवी, भरत सिंह ढ़ाका एवं अनीता देवी, बृजलाल ढ़ाका एवं चंदा देवी, महावीर सिंह एवं किताब देवी, रामोतार सिंह एवं जोगेश्वरी देवी, परमानंद एवं माया देवी, रामस्वरूप एवं गुगना देवी मेघचंद्र महला एवं इंदिरा देवी को पंडित विद्याधर शर्मा एवं चार सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। तथा रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सरपंच बहादुरमल मेघवाल, सुमेर सिंह ढाका, देवकरण पायल, सुभाष महला, मूलचंद ढाका, सभाचंद्र ढाका, रूपचंद ढाका, जय सिंह, प्रताप छाबा ,महावीर ढाका, शिवलाल ढाका, रामस्वरूप झाझडिया, महावीर महला, रामनारायण ढाका, राजेंद्र स्वामी, सांवरमल योगी, रामावतार मेघवाल, विमला देवी सुमित्रा देवी ,सरोज देवी, सुधीरा देवी, विद्या देवी, कौशल्या देवी, रेशमा देवी, पिजा देवी भज्जी देवी, अंजली देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles