आमेर में हाथी सवारी; 15 साल बाद बढ़ा शुल्क, अब प्रति राउंड 2500 रुपए देने होंगे
आमेर में हाथी सवारी; 15 साल बाद बढ़ा शुल्क, अब प्रति राउंड 2500 रुपए देने होंगे
जयपुर : आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में 15 साल बाद वृद्धि की गई है। अब हाथी सवारी के लिए पर्यटकों को 2500 रुपए देना होंगे। नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होंगी, जिसमें से 400 रुपए विभिन्न शुल्क काटने के बाद 2100 रुपए हाथी मालिक को मिलेंगे। अब 5 साल बाद दरों की समीक्षा की जाएगी।
बता दें कि अभी पर्यटकों को प्रति हाथी 1100 रुपए देना होते हैं। विभिन्न शुल्क काटकर हाथी मालिक को 850 रुपए मिलते हैं। 26 जून को पुरातत्व विभाग में बैठक में शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव बना था, जिसमें पर्यटन, पुरातत्व और वन विभाग के अधिकारी और हाथी मालिक शामिल थे।
हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज सहित अन्य ने निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा है कि इससे हाथियों की देखरेख बेहतर हो सकेगी। साथ ही हाथी सवारी को और अधिक संगठित और पर्यावरणीय रूप से अनुकूल बनाया जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971978


