[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. राव श्योचन्द राम कि द्वितीय पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 5 जुलाई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

स्व. राव श्योचन्द राम कि द्वितीय पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 5 जुलाई को

स्व. राव श्योचन्द राम कि द्वितीय पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 5 जुलाई को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

निहालोठ : स्व.राव श्योचन्दराम की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्व. श्योचन्द राम मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान, छात्रवृत्ति एवं किट वितरण तथा निशुल्क नेत्र व सी के एस हॉस्पिटल जयपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक राजकीय अधिवक्ता उमराव सिंह यादव ने बताया कि यह सभी कार्यक्रम उनके पैतृक निवास ग्राम निहालोठ, बुहाना, झुंझुनूं में आयोजित किए जाएंगे। यादव ने बताया कि इस अवसर पर लांबी की सरपंच नीरू यादव के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वीर अहीर निर्माण सेना द्वारा भी छात्रों तथा अन्य सभी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बृजेन्द्र ओला तथा समारोह कि अध्यक्षता पूर्व गृहराज्य मंत्री राजस्थान सरकार राजेन्द्र सिंह यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, बुहाना प्रधान हरीकिशन यादव, लांबी सरपंच नीरू यादव, रिटा. आर ए एस बाबूलाल यादव, कोटपूतली कॉलेज प्रिन्सिपल सुरेन्द्र सिंह यादव, मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल बहरोड़ के निदेशक डॉ. वीरेन्द्र यादव, वीर अहीर निर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष फौजी तेज बहादूर, युवा नेता कर्मवीर यादव और निहालोठ स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य श्रीपाल यादव होंगे। इस अवसर पर शिक्षा चिकित्सा समाज सेवा साहित्य पत्रकारिता पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet