[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डायरिया की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान : 1 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित होंगी गतिविधियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डायरिया की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान : 1 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित होंगी गतिविधियां

डायरिया की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान : 1 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित होंगी गतिविधियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए 1 जुलाई से 31 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी गई है।

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इस बार की थीम ‘डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान‘ रखी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान 8 सप्ताह के लिए चलाया जाएगा। इन आठ सप्ताह में आशाएं 5 साल तक के बच्चों का घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और ओआरएस के पैकेट तथा जिंक टेबलेट्स का वितरण करेंगी।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी राजकीय चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथ आंगनबाडी केन्द्रों पर ओआरएस जिंक कार्नर स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को डायरिया के लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इन कॉर्नर्स की मदद से ओआरएस तथा जिंक टेबलेट्स का निशुल्क वितरण भी आवश्यकतानुसार किया जाएगा। अभियान से पूर्व सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर डायरिया नियंत्रण अभियान को गति देने के लिए ओआरएस, आईवी फ्लूड और जिंक टेबलेट्स की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जलदाय विभाग, नगर निकाय का सहयोग भी लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet