[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

25 वर्ष से चल रही पानी कि सप्लाई लाइन को असामाजिक तत्वों ने किया ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

25 वर्ष से चल रही पानी कि सप्लाई लाइन को असामाजिक तत्वों ने किया ठप

दुधवा ग्राम में पेयजल संकट गहराया : अभी तक नहीं हुआ समस्या का समाधान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम दुधवा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी खेतड़ी को एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन सौंप कर गत 25 साल से चल रही पानी की सप्लाई लाइन को असामाजिक तत्वों द्वारा ठप करने की शिकायत की थी। उन्होंने ज्ञापन में लिखकर ग्राम में ठप पड़ी पानी कि लाइन को सुचारू रूप से चालू करवाने कि मांग कि थी। इसके लिए ग्रामीणों ने विकास अधिकारी खेतड़ी ग्राम विकास अधिकारी दुधवा को भी ज्ञापन की प्रति प्रस्तुत की थी लेकिन आज तक पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ इसके लिए ग्राम के अनेक लोगों ने आज ट्यूबवेल के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया है तथा उन्होंने कहा है कि अगर शीघ्र ही सप्लाई लाइन को बहाल नहीं किया गया तो ग्रामीण विवश होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय खेतड़ी के सामने धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में डॉ ताराचन्द शर्मा बजरंगलाल, सौरभ, बजरंग लाल सोनी, धर्मेश, शिवचरण सोनी, लीलाधर शर्मा, यादराम, मुरलीधर, दिनेश, सुरेशचंद्र, निजामुद्दीन सिक्का सहित अनेक लोग थे।

इस संबंध में डॉ ताराचंद शर्मा ने बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व तत्कालीन सरपंच रामजीलाल लक्कड़ ने ग्राम में प्रत्येक घर से एक हजार रुपए सिक्योरिटी लेकर जनता जल योजना के तहत पानी की सप्लाई चालू करवाई थी। जिसका वर्तमान में 50 रुपए प्रति घर बिल भी जमा करवाया जाता है। यह योजना 25 वर्ष से लगातार चल रही थी लेकिन 15 रोज पूर्व उस लाइन को तोड़ दिया गया जिसके कारण ग्राम की सप्लाई लाइन ठप पड़ी है। तथा ग्रामीण जनता पानी के लिए परेशान हो रही है भयंकर गर्मी के समय पानी कि नितांत आवश्यकता है तथा उसी समय सप्लाई लाइन को ठप करना बड़े दुर्भाग्य की बात है। ग्रामीणों ने सप्लाई लाइन बहाल करने की मांग की है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet