[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई मे बनेगी नई पंचायत समिति : इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई मे बनेगी नई पंचायत समिति : इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर

बबाई मे बनेगी नई पंचायत समिति : इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर

बबाई : ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 13 में तिवारी सदन के पास राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी के कोटे से लगाए गए ट्यूबवेल का लोकार्पण खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने एक गरिमापूर्ण समारोह में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच मैना देवी ने की। समरोह में पंचायत समिति सदस्य नौरंग लाल सैनी, पूर्व विधायक हजारीलाल, गाडराटा सरपंच प्रतिनिधि हजारीलाल ग्रेट, बबाई के पूर्व सरपंच सोहनलाल वर्मा, एडवोकेट रोहिताश मनकस, प्राचार्य डॉक्टर रामकुमार सिराधना, बबाई भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी एवं जसरापुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र काजला, राजेंद्र कुमार सुरेलिया विशिष्ट अतिथि बतोर मंच पर विराजमान थे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बबाई ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत करने कि मांग रखी। विधायक इंजीनियर धर्मपाल ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव होने के बाद क्षेत्र में 70 करोड रुपए के विकास कार्य करवा दिए हैं। क्षेत्र में विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बबाई उप तहसील क्षेत्र की 12-13 पंचायतो को मिलाकर बबाई मे एक नई पंचायत समिति का गठन करवाया जाएगा, इससे क्षेत्र में द्रुतगति से विकास के काम होंगे। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर सहित अन्य अतिथियों ने ट्यूबेल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। मंच का संचालन अजय भार्गव भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री झुंझुनूं ने किया। सयोजक महेंद्र कुमार तिवारी ने कार्य क्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्ति किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77