[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जानवर सामने आया तो लोक-परिवहन बस पलटी, 2 की मौत:27 यात्री हुए घायल, 7 को किया रेफर; उदयपुर से प्रतापगढ़ जा रही थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

जानवर सामने आया तो लोक-परिवहन बस पलटी, 2 की मौत:27 यात्री हुए घायल, 7 को किया रेफर; उदयपुर से प्रतापगढ़ जा रही थी

जानवर सामने आया तो लोक-परिवहन बस पलटी, 2 की मौत:27 यात्री हुए घायल, 7 को किया रेफर; उदयपुर से प्रतापगढ़ जा रही थी

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में शनिवार दोपहर 1 बजे यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई। कुल 27 यात्री घायल हुए। इनमें से 7 को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। लोगों का कहना है कि जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ गया। इसके बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।

जानकारी के अनुसार बस उदयपुर से प्रतापगढ़ जा रही थी। धरियावद थाना इलाके के बांसी घाटे इलाके में हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। बस पलटी तो कुछ लोग नीचे दब गए।

इस हादसे में उदयपुर जिले के नयाखेरा थाना के रहने वाले काऊ मीना (20) पुत्र मालू मीना और प्रतापगढ़ जिले के पारेल थाना के रहने वाले जीवन बहादुर सिंह (55) पुत्र केशर सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। इनके शवों को बड़ी सादड़ी अस्पताल के मोर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बस पलटने की वजह से एक युवक नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बस पलटने की वजह से एक युवक नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जेसीबी-क्रेन से उठाई बस

बस को उठाने के लिए प्रशासन को जेसीबी और क्रेन मौके पर बुलानी पड़ी। मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। इधर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए घायल यात्रियों का रेस्क्यू किया जा सका। बस का ड्राइवर बड़ी सादड़ी हॉस्पिटल में भर्ती है। कंडक्टर भी घायल है। बताया जा रहा है कि बस सीता माता अभयारण्य एरिया के जंगल से गुजर रही थी। इस दौरान जंगली जानवर के अचानक सामने आने से हादसा हो गया।

यह लोग हुए घायल

धरियावद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र कुमार बगड़िया ने बताया- प्रशासन से हादसे की सूचना मिली थी। मेडिकल विभाग को अलर्ट किया गया। सभी स्टाफ को तुरंत हॉस्पिटल बुलाया। एंबुलेंस भेज कर 27 मरीजों को धरियावद हॉस्पिटल लाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार किया। 7 मरीजों की हडि्डयों में फ्रैक्टर थे। इनमें से कुछ ज्यादा इंजर्ड हैं। 20 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 7 मरीजों को रेफर कर दिया। इनमें से 5 को उदयपुर और 2 को प्रतापगढ़ भेजा गया है।

  1. बापूलाल (50) पुत्र हीरजी मांडकला
  2. मुस्कान (19) पुत्री निस्तार अहमद
  3. नाजिया (19) पुत्री निस्तार अहमद भिंडर
  4. रुखसाना (54) पत्नी निस्तार अहमद निवासी भिंडर
  5. सूरज (30) पुत्र पूनिया मीणा
  6. रमेश पुत्र (14) लक्ष्मी चंद मीणा
  7. देव (40) पुत्र भेरा मीणा
  8. भंवर सिंह (71) पुत्र हुकुम सिंह
  9. नानालाल (14) पुत्र केसुरम
  10. केशु (15) पुत्र नाथूराम
  11. नारायण (30) पुत्र कानूराम
  12. पूंजी लाल (15) पुत्र राम
  13. धमाल सिंह पुत्र राम सिंह
  14. भीमराज पुत्र नथिया
  15. धनराज पुत्र राम
  16. मेघराज पुत्र लक्ष्य
  17. देवीलाल पुत्र लक्ष्मण लाल मेघवाल
  18. भक्ति पुत्र हरजिया
  19. भुर्जी पुत्र भंवर मीणा
बस में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए राहगीर।
बस में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए राहगीर।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89