[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एस एस मोदी के प्रथम न्यूज लेटर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एस एस मोदी के प्रथम न्यूज लेटर का विमोचन

एस एस मोदी के प्रथम न्यूज लेटर का विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के गौरव पथ पर स्थित एस एस मोदी विद्या विहार में कई दिनों से प्रतीक्षारत न्यूज लेटर के प्रथम संस्करण का विमोचन वंदना सभा में मुख्य अतिथि राजेन्द्र भांबू, राजकुमार मोरवाल के कर कमलों से संपन्न हुआ। विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल, प्राचार्य विजय मसीह ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। प्रार्थना सभा में संपादक सदस्यों अर्चना शर्मा, मनोज सुनिया, पूनम, सोनिया शर्मा, सुनिता सिंह व खान मेहराज को सम्मानित किया गया जिनके अथक प्रयास से यह कार्य सम्पन्न हो सका। इससे विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा निखरती है। इस न्यूजलेटर के माध्यम से स्कूल की गतिविधियों को अभिभावकों तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है।

मुख्य अतिथि राजेन्द्र भांबू ने बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा कि आप भाग्यशाली है जो इस संस्थान में पढ़ रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों से ही बालकों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सब बच्चों को हर गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय निकालकर इस न्यूज लेटर को पूरा पढ़े और बेहतर परिणाम के लिए प्रयासरत रहें।

राजकुमार मोरवाल ने इस अवसर पर विद्यालय परिवार को बधाई दी और बालकों को लक्ष्य निर्धारित करके कठिन परिश्रम से उसे पाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संपादक टीम को सुझाव दिया कि आज चारों ओर संविधान की चर्चा हो रही है। आप संक्षेप में अगले संस्करण में इसके बारे में अवश्य बताए ताकि गलत प्रचार को रोका जा सके और सही जानकारी उपलब्ध हो। प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि का कीमती समय निकालने पर आभार व्यक्त किया और उनके दिए सुझावों को अगले संस्करण में छापने के लिए सुनिश्चित किया।
मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकान्त मोदी, ऋषि कुमार बरासिया व गीलुराम मोदी ने न्यूज लेटर के विमोचन पर शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker