[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिग्गी और टांकों से होगा बरसाती पानी का संरक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिग्गी और टांकों से होगा बरसाती पानी का संरक्षण

सीईओ मोहन लाल खटनावलिया ने रोलासर, तोलासर व नैणासर सुमेरिया में किया जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण

चूरू : मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान अंतर्गत जिले में हो रहे विभिन्न कार्यों का बुधवार को जिला परिषद सीईओ मोहनलाल खटनावलिया ने निरीक्षण किया।

सीईओ ने बुधवार को सरदारशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रोलासर, तोलासर व नैणासर सुमेरिया में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि डिग्गी और टांकों के निर्माण से न केवल बरसाती पानी का संरक्षण होगा, अपितु किसान इसके जरिए खेती और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां कर खुशहाल होंगे। उन्होंने लाभार्थी दौलतराम के टांके तथा शान्ति देवी पत्नी गंगाराम के डिग्गी निर्माण कार्य को देखा। राकेश पुत्र सोहनलाल के टांका निर्माण कार्य पर उन्होंने राकेश की माता तुलछी देवी ने बताया कि खेत में मीठे पानी का 30 हजार लीटर का टांका निर्माण कार्य होने से हम गंगा नहाये हो गये। उन्होंने कहा कि वे अब वृक्षारोपण कार्य भी करवाएंगे। सीईओ ने कुंभाराम पुत्र तारूराम के प्रगतिरत टांके, सोना देवी पत्नी मालाराम के डिग्गी निर्माण कार्य, शांति देवी पत्नी सुखराम के टांका निर्माण कार्य, हुकमाराम पुत्र भीखाराम के डिग्गी निर्माण कार्य एवं रामचन्द पुत्र मालुराम के प्रगतिरत टांका निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

सीईओ खटनावलिया ने बताया कि परियोजना अन्तर्गत प्रथम कार्यादेश के तहत 72 कार्य क्रियान्वयन हेतु निर्देश प्रदान किए गए तथा द्वितीय कार्यादेश में 135 जल कुण्ड निर्माण कार्य हेतु आदेश जारी किये गये थे। प्रथम कार्यादेश के तहत 38 कार्य पूर्ण कर दिये गये हैं जबकि द्वितीय कार्यादेश के तहत 23 कार्य पूर्ण व 14 कार्य प्रगतिरत है। कार्य की प्रगति बढाने हेतु कृषकों को कृषक हिस्सा राशि समय पर जमा करवाने हेतु प्रेरित किया व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

नैणासर सुमेरिया संरपच चमकोरी देवी ने बताया कि इस योजना को स्वीकृत करवाने के लिये काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान इस क्षेत्र के किसानों के लिये लाभाकारी योजना साबित हो रही है। कृषक हिस्सा राशि जमा करवाने हेतु बार-बार प्रयास किया जा रहा है। समय पर हिस्सा राशि जमा नहीं करवाए जाने पर उनकी जगह नये लाभार्थियों का चयन कर दिया जायेगा तथा उनकी प्राथमिकता निरस्त समझी जायेगी। क्षेत्र में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान स्वीकृत होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। चूरू जैसे रेगिस्तानी क्षेत्र में इसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जलग्रहण अधीक्षण अभियंता महेन्द्रसिह सूरा, अधिशाषी अभियंता महेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता विनोद कुमार, कनिष्ठ अभियंता वेदप्रकाश आदि साथ रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin