डॉ.यदुनाथ सिंह बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन एप्लाइड साइंस नियुक्त
नवाचार और अंतर्दृष्टि को आगे बढ़ानें में एप्लाइड साइंस की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. यदुनाथ सिंह, डीन
बीकानेर : बीटीयू के पूर्व निदेशक अकादमिक डॉ. यदुनाथ सिंह को कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा नें ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का डीन फैकल्टी ऑफ एप्लाइड साइंस नियुक्त किया हैं। साथ ही उन्हें बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रबंधन मंडल के सदस्य के रूप में अतिरिक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई हैं। जनसम्पर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ नें बताया की बीटीयू कुलसचिव नें इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डॉ. सिंह की नियुक्ति पर विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों, शिक्षाविदों, तकनीकी शिक्षा से जुड़े हितधारको और शुभचिंतको नें शुभकामनाएं प्रदान की और प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर डॉ. सिंह नें सभी शुभचिंतको और कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा का आभार प्रकट किया। ज्ञातव्य हैं की डॉ. सिंह पूर्व में भी विश्वविद्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

इस अवसर पर डॉ. यदुनाथ सिंह कुलपति महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की डीन एप्लाइड साइंस के रूप में उनका प्रयास रहेगा की शोध-अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ उच्च शिक्षा के निहित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रासंगिक शिक्षा मिले। छात्रों हेतु ज्ञानवर्धक, उत्साहवर्धक और लाभप्रद वातावरण विकसित करने के साथ उन्हें एप्लाइड साइंस का जीवंत अनुभव प्रदान किया जा सके। नवाचार और अंतर्दृष्टि को आगे बढ़ानें में एप्लाइड साइंस की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। एक सफल शिक्षक, सलाहकार और मार्गदर्शक के रूप में वह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण का निर्माण करेंगे।
नवाचार और अंतर्दृष्टि को आगे बढ़ानें में एप्लाइड साइंस की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। एक सफल शिक्षक, सलाहकार और मार्गदर्शक के रूप में वह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण का निर्माण करेंगे। अनुप्रयुक्त विज्ञान में मजबूत शिक्षण और अनुसंधान कार्यक्रम विकसित कर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय जीवंत शैक्षिक संस्कृति के सृजन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा हैं।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037761


