[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला प्रशिक्षकों ने करवाया योग अभ्यास:बालिकाओं ने लगाई योग आसनों की प्रदर्शनी,स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर हुआ जिला स्तरीय प्रोग्राम, जिले में 350 स्थानों पर हुआ सामूहिक योग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला प्रशिक्षकों ने करवाया योग अभ्यास:बालिकाओं ने लगाई योग आसनों की प्रदर्शनी,स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर हुआ जिला स्तरीय प्रोग्राम, जिले में 350 स्थानों पर हुआ सामूहिक योग

महिला प्रशिक्षकों ने करवाया योग अभ्यास:बालिकाओं ने लगाई योग आसनों की प्रदर्शनी,स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर हुआ जिला स्तरीय प्रोग्राम, जिले में 350 स्थानों पर हुआ सामूहिक योग

झुंझुनूं : विश्व योग दिवस के मौके पर झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर जिला स्तरीय प्रोग्राम हुआ। चार महिला प्रशिक्षकों के नेतृत्व में करीब एक हजार योग साधक एक साथ योगाभ्यास किया। बालिकाओं द्वारा योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई गई।

युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने किया योग
युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने किया योग

इस बार की थीम योग स्वयं और समाज के लिए तय की गई है। जिला नोडल अधिकारी व आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जिलेभर के 350 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास करवाया गया है।

स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी गीता नूनिया, रामकुमारी कॉलेज मुकुंदगढ़ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नताशा रेवाड़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर खाजपुर की योग प्रशिक्षक नीलम व जेजेटी की छात्रा टीना कंवर ने योगाभ्यास करवाया।

पहली बार महिलाएं ने योग अभ्यास करवाया व बालिकाएं योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई
पहली बार महिलाएं ने योग अभ्यास करवाया व बालिकाएं योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व आमजन के साथ खिलाड़ी, युवा, विधार्थियों ने योग प्रदर्शन किया।

इस मौके पर एडीएम रामरतन सोकरिया, एसडीएम सुमन सानेल, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार साहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

योग आसनों की लगाई प्रदर्शनी

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई गई। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि मुख्य मंच के अलावा छह मंच अलग से तैयार किए हैं। जहां बालिकाओं द्वारा वीर भ्रदासन, गोमुखासन, वृक्षासन, वक्रासन, शशांकासन व उष्ट्रासन योग आसनों की प्रदर्शनी लगाई गई । वहीं पर सेल्फी पोइंट भी बनाए गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22