जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) राजकीय आयुर्वेद औषधालय गोरीर में योग चेतना रैली निकाली गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कुमार के नेतृत्व में सुबह 8:30 बजे आयुर्वेद परिसर से पूरे गांव में रैली निकाली गई। तथा विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। छात्रों ने ‘योग करो स्वस्थ रहो’ योग से मिटेंगे हर रोग” जैसे नारे लगाए। डॉ दीपक कुमार ने बताया कि रैली का उद्देश्य जनमानस में योग के प्रति चेतना पैदा करना हैं। 21 जून को समूचे भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। लोगों में जागृति के लिए रैली निकाली गई। आयुष कंपाउंडर कंवर सिंह ने बताया कि अबकी बार “स्वयं एवं समाज के लिए योग” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा ने योग दिवस को लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया तथा महिला योग प्रशिक्षक अनिता कुमारी ने सभी लोगों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046327
