[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल व्यवसायी ने LLB कर रहे बेटे को गोली मारी:लहूलुहान हालत में घर के बाहर आया, स्कूटी पर बैठाकर बहन हॉस्पिटल लेकर भागी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

होटल व्यवसायी ने LLB कर रहे बेटे को गोली मारी:लहूलुहान हालत में घर के बाहर आया, स्कूटी पर बैठाकर बहन हॉस्पिटल लेकर भागी

होटल व्यवसायी ने LLB कर रहे बेटे को गोली मारी:लहूलुहान हालत में घर के बाहर आया, स्कूटी पर बैठाकर बहन हॉस्पिटल लेकर भागी

बहरोड़ : होटल व्यवसायी ने घर में अपने जवान बेटे को गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वह घर में से भागकर बाहर आया। फायरिंग की आवाज सुनकर बहन भी भागी-भागी आई। भाई को घायल देखकर उसके होश उड़ गए। फौरन उसने स्कूटी निकाली और उसे हॉस्पिटल लेकर भागी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। मामला बहरोड़ इलाके के गांव कल्याणपुरा का है।

सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग के बाद घायल की बहन बचाव के लिए चिल्लाती हुई घर के बाहर भागती नजर आ रही है।
सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग के बाद घायल की बहन बचाव के लिए चिल्लाती हुई घर के बाहर भागती नजर आ रही है।

जयपुर से देर रात आया था घर
DSP कृष्ण ने बताया- गांव कल्याणपुरा निवासी दुष्यंत यादव (22) पुत्र अजीत सिंह के दाएं पैर की एड़ी में गोली लगी है। दुष्यंत जयपुर में रहकर LLB की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार देर रात करीब एक बजे गांव में अपने घर आया था। आज सुबह करीब पौने छह बजे एड़ी में गोली लगने पर दौड़ता हुआ घर से बाहर की तरफ भागा था। घटना के समय घर में दुष्यंत, उसके पिता अजीत सिंह, बहन प्रिया और मां थे।

मां का पक्ष लेने से नाराज था पिता
थाना अधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक के माता-पिता के बीच मंगलवार रात को झगड़ा हुआ था। जब बेटा देर रात जयपुर से घर पहुंचा तो उसने मां का पक्ष लिया था। इससे नाराज पिता ने बेटे पर फायरिंग कर दी।

पैर की सर्जरी कर गोली निकाली गई
दुष्यंत की बहन प्रिया के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। भाई के पैर को कपड़े से बांधकर बहन स्कूटी पर बैठाकर पार्क हॉस्पिटल लेकर गई। एक्स-रे करने पर पैर में गोली फंसने की बात सामने आई। इसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हॉस्पिटल में घायल युवक का बयान लिया। उधर, दुष्यंत के पैर की सर्जरी हो गई है। गोली निकाल ली गई है।

घर के अंदर कमरे और चौक में फर्श पर खून के निशान मिले हैं।
घर के अंदर कमरे और चौक में फर्श पर खून के निशान मिले हैं।

घायल बोला- रनिंग के दौरान फायरिंग हुई
थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया- युवक के एड़ी में गोली फंसी थी। सर्जरी कर गोली निकाल दी गई है। घायल का कहना है कि सुबह में गांव कांकर दोपा की तरफ से रनिंग करता हुआ वापस घर आ रहा था। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली लग गई। गोली किधर से आई और किसने चलाई उसे पता नहीं है।

फायरिंग की सूचना के बाद DSP कृष्ण, बहरोड़ थानाधिकारी महेश तिवाड़ी टीम के साथ होटल व्यवसायी के घर पहुंचे।
फायरिंग की सूचना के बाद DSP कृष्ण, बहरोड़ थानाधिकारी महेश तिवाड़ी टीम के साथ होटल व्यवसायी के घर पहुंचे।

पिता को हिरासत में लिया
थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया- पड़ोसियों से पूछताछ में पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। घर के अंदर फर्श और बाहर आंगन में खून के निशान मिले हैं। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया है। हॉस्पिटल में भर्ती घायल का बयान लिया गया है। ​​​​​​फिलहाल घायल युवक के पिता अजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बहरोड़ इलाके का गांव कल्याणपुरा। फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची।
बहरोड़ इलाके का गांव कल्याणपुरा। फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62