[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गर्मी और डी-हाइड्रेशन से 2 मजदूरों की मौत:परिवार ने रखा था खाने-पीने का कार्यक्रम, सोलर पावर प्लांट में काम करने आए थे झारखंड से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गर्मी और डी-हाइड्रेशन से 2 मजदूरों की मौत:परिवार ने रखा था खाने-पीने का कार्यक्रम, सोलर पावर प्लांट में काम करने आए थे झारखंड से

गर्मी और डी-हाइड्रेशन से 2 मजदूरों की मौत:परिवार ने रखा था खाने-पीने का कार्यक्रम, सोलर पावर प्लांट में काम करने आए थे झारखंड से

सीकर : सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में स्थित पृथ्वीपुरा सोलर पावर प्लांट में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई।पुलिस मौत का कारण गर्मी व डी-हाइड्रेशन मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आएगा।

जानकारी अनुसार जिम्मेदार कोरवा (39) और उसके छोटे भाई की पत्नी शांति देवी (30) पृथ्वीपुरा सोलर प्लांट में काम करते थे। दोनों मृतक झारखंड के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को प्लांट में अवकाश होने के चलते परिवार के लोगों ने खाने-पीने का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के बाद 8 लोगों की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद सभी को पलसाना के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 6 को प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को छुट्टी दे दी गई।

रानोली थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि सोलर पावर प्लांट में सभी लोगों ने रात को शराब पी थी। जिनमें महिलाएं-पुरुष शामिल थे। प्राथमिक दृष्टि से लग रहा है कि इन लोगों ने ज्यादा शराब पी थी और गर्मी भी ज्यादा थी। शराब पीने के बाद इन्होंने पानी नहीं पिया होगा, जिसके कारण सभी की तबियत बिगड़ गई और दो की मौत हो गई। ये सभी झारखंड के रहने वाले जनजातीय समुदाय के लोग हैं जो प्लांट में मजदूरी करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62