[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में काम करते समय मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत:लू की चपेट में आने की आशंका, बढ़ने लगा था शरीर का तापमान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में काम करते समय मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत:लू की चपेट में आने की आशंका, बढ़ने लगा था शरीर का तापमान

खेत में काम करते समय मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत:लू की चपेट में आने की आशंका, बढ़ने लगा था शरीर का तापमान

चूरू : निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। जी घबराने की शिकायत पर साथी मजदूरों ने उसे निजी वाहन डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चूरू की सरदारशहर तहसील के गांव आसलसर से जुड़ी ​हुई है।

अस्पताल में मजदूर के साथी दारासिंह ने बताया कि बरड़ादास भामासी निवासी दौलत सिंह (25) आसलसर गांव में खेत के अंदर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। उसने सोमवार दोपहर एक बजे काम करने वाले सभी लोगों ने साथ में खाना खाया था। शाम चार बजे फिर से काम करने लगे। इसी दौरान उसने जी घबराने व शरीर का तापमान बढ़ने की शिकायत की। उसे निजी वाहन से तुरन्त डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दारासिंह ने बताया कि दौलत सिंह काफी दिनों से खेत में मजदूरी का काम करता था। सोमवार सुबह भी अपने घर से स्वस्थ आया था। अस्पताल चौकी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रारम्भिक तौर पर मजदूर की मौत लू की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62