[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईश्वर के दूसरे स्वरूप डॉक्टर्स को ईश्वरीय धाम माँ फलोदी सेवा सम्मान से किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईश्वर के दूसरे स्वरूप डॉक्टर्स को ईश्वरीय धाम माँ फलोदी सेवा सम्मान से किया सम्मानित

मंदिर श्री फलोदी माताजी महाराज ट्रस्ट द्वारा चिकित्स्कों का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हाल ही में रामगंजमंडी क्षेत्र के खैराबाद धाम के माँ फलोदी मंदिर के ट्रस्ट के तत्वाधान में माँ फलोदी आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल में मानव हितार्थ सेवारत मेड़तवाल वैश्य समाज के चिकित्स्को का भव्य मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर के समापन के दौरान सम्मान रखा गया। शिविर सोशल कोऑर्डिनेटर डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने बताया की मुख्य अतिथि अखिलेश मेड़तवाल पार्षद रामगंजमंडी नगरपालिका, समाज के वरिष्ठ केदारनाथ काका खुजनेर, श्री फलोदी कंस्ट्रक्शंस के निदेशक बी के सिंघी नरसिंघ गड, मनोनीत अध्यक्ष घनश्याम आचोलिया ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद गुप्ता, महामंत्री मुरली भाणेज, रामगंजमंडी के वरिष्ठ समाज सेवी एवं ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री दिनेश टांक आदि की गरिमामयी उपस्थिति में श्री फलोदी सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गाँधी ने बताया की माँ फलोदी शील्ड उपरना बेज से सम्मानित चिकित्स्कों में शिविर में देश के सुप्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी निःशुल्क सेवाएं सभी रोगियों को उचित परामर्श एवं उपलब्ध जांचो द्वारा आम जन हितार्थ बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु और समाज चिकित्सा सेवा में योगदान देने हेतु इंदौर के सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ इंदौर समाज के तीन गौरव आइकोनिक डॉक्टर रितेश गुप्ता, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नयन गुप्ता, ऑर्थोपेडिक हड्डी रोग डॉक्टर अतुल गुप्ता, समाज की दूसरी सबसे बड़ी शहरी पंचायत कोटा से दो प्रतिभाएं कोटा मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में कार्यरत प्लास्टिक बर्न विशेषज्ञ डॉक्टर निर्मल गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता गुप्ता एवं झालावाड़ जिले से समाज की तीन गौरवशाली प्रतिभाएं चाइल्ड रोग स्पेशलिस्ट डॉ कमल गुप्ता, दन्त रोग डॉ नितेश गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नीलेश गुप्ता, डॉ प्रीति गुप्ता दंत रोग एवं डॉ धीरज गुप्ता फिजिशियन एवं उदयपुर के समाज के एकमात्र युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ नयन गुप्ता एवं सहयोगी आयुर्वेदिक टीम में गिरिराज गुप्ता, विशाल गुप्ता एवं अन्य को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62