बिंजूसर गांव के जोहड़ में शव दफनाने का विरोध समझाइश पर 12 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार
ग्रामीण बोले-मृतक उनके गांव का नहीं, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाए तो माने
झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना इलाके के बिंजूसर गांव में बावरिया जाति के व्यक्ति के शव को गांव के जोहड़ में दफनाने को लेकर विरोध हो गया। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम को समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए और शव को जोहड़ में दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार बिंजूसर में रहने वाले हीरालाल बावरिया का रविवार सुबह करीब पांच बजे निधन हो गया। दोपहर में परिजन उसके शव को गांव के जोहड़ में दफनाने की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच ग्रामीणों ने यह कहते हुए विरोध कर दिया कि मृतक उनके गांव का निवासी नहीं है। इसलिए यहां शव नहीं दफनाने देंगे। इस बात को लेकर ग्रामीणों व बावरिया जाति के लोगों में टकराव हो गया। सूचना पर सदर थानाधिकारी दयाराम चौधरी व तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। परिजनों ने उसके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाए। तहसीलदार चौधरी ने समझाइश की। तब शाम को ग्रामीण मान गए और जोहड़ में शव को दफनाने पर सहमत हो गए। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे शव दफनाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972148


