इको वैन और बाइक में टक्कर, 1 की मौत:खाटू से दर्शन करके सालासर जा रहे थे गाड़ी सवार, आमने-सामने हुई भिड़ंत
इको वैन और बाइक में टक्कर, 1 की मौत:खाटू से दर्शन करके सालासर जा रहे थे गाड़ी सवार, आमने-सामने हुई भिड़ंत
सीकर : सीकर के रानोली थाना इलाके में सड़क हादसा सामने आया है। यहां पलसाना के रीको औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक बाइक और इको वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2-3 लोग घायल हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मरने वाले युवक का नाम रामसिंह (30) है। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। गाड़ी सवार सभी लोग खाटूश्याम से दर्शन करके लौट रहे थे। जिनका सालासर जाने का कार्यक्रम था। मामले में रानोली थाने के हेड कॉन्स्टेबल यादराम का कहना है कि फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038719


