[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेमी से शादी करने फिलीपींस से बूंदी पहुंची मैरी:14 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात, ढोल-नगाड़ों के साथ किया गृह प्रवेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बूंदीराजस्थानराज्य

प्रेमी से शादी करने फिलीपींस से बूंदी पहुंची मैरी:14 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात, ढोल-नगाड़ों के साथ किया गृह प्रवेश

प्रेमी से शादी करने फिलीपींस से बूंदी पहुंची मैरी:14 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात, ढोल-नगाड़ों के साथ किया गृह प्रवेश

बूंदी : चौदह साल तक सोशल मीडिया पर परवार चढ़े प्यार के बाद फिलीपींस की युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बुधवार को बूंदी पहुंची गई। ढोल नगाड़े के साथ वर पक्ष के लोगों ने युवती का जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को दोनों सत्यापन कराने के लिए थाने पहुंचे। अब दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

फिलिपींस के सिपुऊ प्रांत के लिलुअन जिले में रहने वाले मैरी(34) पुत्री जैरीमेइसा और बूंदी के ऊंदलिया की डूंगरी के रहने वाले मुकेश(40) पुत्र पिताम्बर शर्मा के बीच प्यार का सिलसिला 14 साल पहले शुरू हुआ था। दोनों की सोशल मीडिया फेसबुक पर चैटिंग से हुई मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया। दोनों के परिवार वालों जब इस बात का पता चला तो उन्होंने शादी के लिए रजामंदी दे दी। इसके बाद मैरी अपने परिवार की सहमति से एक माह के टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब से मुंबई व कोटा होते हुए बूंदी आ गई।

माला पहनाकर लोगों ने किया स्वागत।
माला पहनाकर लोगों ने किया स्वागत।

विवाह से पहले हुआ गृह प्रवेश
विवाह बंधन से बंधने से पहले मैरी बूंदी पहुंची तो मुकेश के परिवार वाला में भारी उत्साह नजर आया। मैरी का स्वागत सत्कार करने के साथ ही ढोल नगाड़े के साथ गृह प्रवेश करवाया। इस दौरान मुकेश के पड़ोसी और परिचितों में भी उल्लास देखा गया। मैरी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

मुकेश ने बताया कि गुरुवार को मैरी का गृह प्रवेश करवाया गया है। वे दोनों परिवारवालों की मौजूदगी में आने वाले दिनों में शादी करेंगे। उसने बताया कि वह भी फिलिपींस जाना चाहता था, लेकिन किसी कारण से उसका वीजा नहीं मिल पाया। मुकेश बूंदी की शिव कॉलोनी में जनरल स्टोर की दुकान लगाते है। वह ग्रेजुएट है।

मैरी और मुकेश ने सदर थाने पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जमा करवाए।
मैरी और मुकेश ने सदर थाने पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जमा करवाए।

पुलिस के ग्रीन सिग्नल के बाद शादी
मैरी और मुकेश ने गुरुवार को सदर थाने पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जमा करवाए। हालांकि पुलिस ने अभी दस्तावेज को जांच में रखा है। सदर थाना पुलिस ने विदेशी महिला का हवाला देते हुए मुकेश से “सी” फार्म की सारी फॉर्मलेटीज पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा का कहना है कि हमें भी मीडिया के जरिए मामले की जानकारी लगी थी जिसके बाद अब महिला के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई है, उसे पूरी करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77