ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क के नवीनीकरण की मांग की:पाटन में श्याम मंदिर से बाइपास तक सड़क की हालत खराब, PWD सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क के नवीनीकरण की मांग की:पाटन में श्याम मंदिर से बाइपास तक सड़क की हालत खराब, PWD सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
पाटन : पाटन कस्बे में श्याम मंदिर से नीमकाथाना रोड स्थित पाटन बाइपास तक सड़क के नवीनीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। पाटन सरपंच राजू सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यह ज्ञापन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता को दिया।
सड़क लंबे समय से खराब
ज्ञापन में बताया गया कि श्याम मंदिर से पाटन बाइपास तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों, राहगीरों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने कहा कि गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। सड़क की खराब हालत से यात्री वाहनों और राजस्थान रोडवेज की बसों को भी परेशानी होती है।
गुणवत्तापूर्ण नवीनीकरण कराने की मांग
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क का जल्द निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण नवीनीकरण कराने की मांग की। सरपंच राजू सैनी ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577038


