नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर पहली बार बावड़ी पहुंचीं:जेसीबी से बरसाए फूल, 51-51 हजार की माला भेंट की
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर पहली बार बावड़ी पहुंचीं:जेसीबी से बरसाए फूल, 51-51 हजार की माला भेंट की
सीकर : सीकर जिला परिषद के वार्ड 21 से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य सुमन कंवर पहली बार अपने गांव बावड़ी पहुंचीं। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर जीत की बधाई दी। इस दौरान गांव में आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। बावड़ी पहुंचने पर सुमन कंवर ने बालाजी मंदिर सहित तेजाजी, रामदेवजी, ठाकुरजी और झुंझारजी महाराज के मंदिरों में धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बस स्टैंड पर दो जेसीबी मशीनों से उन पर और उनके पति बजरंग सिंह पर फूल बरसाए गए।
ग्रामीणों ने चुनरी ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान तीन अलग-अलग समूहों की ओर से 51-51 हजार रुपये की नोटों की मालाएं पहनाई गईं। सुमन कंवर ने जीत का श्रेय क्षेत्रवासियों के विश्वास और आशीर्वाद को देते हुए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज जिला परिषद तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। समारोह में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577038


