झुंझुनूं में नवाब कायम खां का शहादत दिवस मनाया:जीवन से प्ररेणा लेने का आह्वान किया, देश में खुशहाली की कामना की
झुंझुनूं में नवाब कायम खां का शहादत दिवस मनाया:जीवन से प्ररेणा लेने का आह्वान किया, देश में खुशहाली की कामना की
झुंझुनूं : झुंझुनूं के खेतड़ी महल के कायमखानी छात्रावास में नवाब कायम खां का 605वां शहादत दिवस मनाया गया। मौलाना ने कुरआन के तिलावत के बाद उनकी मगफिरत की दुआ की। देश अमन-चैन और खुशहाली की कामना की।
कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष उम्मेद खान गिड़ानिया ने शिक्षा, कौमी एकता पर जोर देते हुए युवाओं से दादा कायम खां के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कायम खां की जिंदगी हम सब के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। कायम खां सभी जातियों, समुदायों को साथ लेकर चलने वाले न्याय प्रिय शासक थे। आपसी सद्भाव व सभी को साथ लेकर चलने वाले थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व सभापति खालिद हुसैन ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने की बात कही।
इस अवसर पर गफ्फार खां भीमसर, युनूस खां भाटी, उस्मान खां, मास्टर रजाख, लाल खां सिरियासर, भंवर खां, जंगशेर खां, मास्टर फरियाद, शमशाद गिडानिया, मनवर खां सहित समाज के गणमान्य लोग एवं हॉस्टल स्टूडेंट मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040905


