[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 घायल:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अचानक लगाए ब्रेक, शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 घायल:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अचानक लगाए ब्रेक, शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर

नवलगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 घायल:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अचानक लगाए ब्रेक, शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर

नवलगढ़ : नवलगढ़ में बाइक सवार को बचाने के कारण लोक परिवहन की एक बस पलट गई। जिससे 8 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज जारी है। घटना बदराना जोहड़ के पास बुधवार सुबह 6.15 बजे की है।

बाइक सवार को बचाने के कारण लोक परिवहन की एक बस पलट गई।
बाइक सवार को बचाने के कारण लोक परिवहन की एक बस पलट गई।

जानकारी के अनुसार लोक परिवहन की एक बस झुंझुनूं से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान बदराना जोहड़ के पास स्थित एक कट से एक बाइक सवार युवक आ गया। जिसकों बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में 20 यात्री थे। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है
हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है

बता दें कि हादसे में बस सवार नौरंगलाल, केशरदेव, रोहिताश, सुधीर, सुरेंद्र, सौरभ, फारुक, भीम व इस्लाम का इलाज चल रहा है।यात्रियों ने बताया कि बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए खूब हॉर्न भी बजाए, इसके बाद बस ड्राइवर ने ब्रेक दिए तो बस पलट गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रोड पर कट के पास बेरीकेट्स लगाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet