[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो गा​ड़ियों की टक्कर में 8 घायल, नारनौल से गोविंदपुरा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

दो गा​ड़ियों की टक्कर में 8 घायल, नारनौल से गोविंदपुरा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे

दो गा​ड़ियों की टक्कर में 8 घायल, नारनौल से गोविंदपुरा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे : भिड़ंत के कारण दोनों ग​ड़ियों के परखच्चे उड़े

नीमकाथाना : खेतडी रोड़ पर जोरा मीणा की ढाणी के पास मंगलवार को बोलेरो व ऑर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत होने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने गाड़ियों में सवार घायलों को बाहर निकाला। बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद अजय कुमार, किशनलाल व दुलारी देवी को जयपुर रेफर किया गया। वहीं देवीलाल, संतोष, विवेक, नवदीप व आयुष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई।

सूचना पर घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हरियाणा के नारनौल निवासी दो घायलों को परिवार के लोग दिल्ली ले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार हरियाणा के नारनौल से अजय कुमार व देवीलाल का परिवार चला के पास गोविंदपुरा धाम बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उनके साथ सिंघाना निवासी रिश्तेदार भी थे। नीमकाथाना में खेतड़ी रोड पर जोरामीणा की ढाणी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक बोलेरो कार व ऑर्टिगा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार 8 लोग हादसे में घायल हुए।

तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को साइड में करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बोलरो-ऑर्टिगा कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। तेज रफ्तार बोलेरो कार तीन पलटी खाते हुए सड़क किनारे मिट्‌टी में घंस गई। लोगों ने दौड़कर गाड़ियों में सवार घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। बाद में 108 एबुलेंस पायलेट सीताराम सैनी व ईएमटी देवकुमार सैनी ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet