[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन:लोगों का आरोप- भेदभाव कर रहे नगर परिषद सभापति, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन:लोगों का आरोप- भेदभाव कर रहे नगर परिषद सभापति, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

सीकर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन:लोगों का आरोप- भेदभाव कर रहे नगर परिषद सभापति, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

सीकर : सीकर की सालासर विहार कॉलोनी में पानी कनेक्शन करने को लेकर वार्डवासियों और जलदाय विभाग के कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। लोगों ने जलदाय विभाग का विरोध किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोगों को कंट्रोल करने के लिए जलदाय विभाग ने पुलिस जाब्ता मंगवाया।

लोगों को कंट्रोल करने के लिए वार्ड में लगाया गया पुलिस जाब्ता।
लोगों को कंट्रोल करने के लिए वार्ड में लगाया गया पुलिस जाब्ता।

वार्ड नंबर 55 की रहने वाली महिला संगीता ने बताया कॉलोनी के लोग कई वर्षों से पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे थे। कड़े प्रयासों से वार्ड वासियों ने वार्ड नंबर 55 में ट्यूबवेल लगवा लिया। अब जलदाय विभाग जोर-जबरदस्ती कर वार्ड 55 का पानी वार्ड 56 में सप्लाई कर रहा है जिसके लिए विभाग कनेक्शन कर रहा है। कनेक्शन करने से वार्ड 55 के लोगों को पानी नहीं मिलेगा। जबकि वार्ड 56 के लोगों को मस्जिद के पास लगे ट्यूबवेल से पानी मिल रहा है।

जलदाय विभाग के कर्मचारियों के साथ उलझ रहे वार्ड 55 के लोग।
जलदाय विभाग के कर्मचारियों के साथ उलझ रहे वार्ड 55 के लोग।

वार्ड 55 के लोगों ने नगर परिषद सभापति जीवण खां पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभापति उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं और पुलिस जाब्ता मंगवा कर जबरदस्ती पानी को धोबियों के मोहल्ले में भेजा जा रहा है। यह पानी धोबियों के मोहल्ले में कपड़े धोने के लिए भेज रहे हैं जबकि लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा। अगर जीवन खां धोबियों के मोहल्ले में पानी देना चाहते हैं तो अलग ट्यूबवेल लगवा कर पानी भेज देते हमें परेशान करने पर क्यों तुले हुए हैं।

वार्ड के लोग एकजुट हुए।
वार्ड के लोग एकजुट हुए।

वार्ड 55 के लोगों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों के सामने जमकर विरोध किया और कॉलोनी में प्रदर्शन किया। लोग पानी कनेक्शन नहीं करने दे रहे थे। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने पुलिस जाब्ता मंगवाया जो ट्यूबवेल से कनेक्शन होने तक वार्ड में ही रहा। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने कई लोगों पर हल्का बल भी प्रयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet