[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी उपजिला अस्पताल में मां-बेटी की मौत का मामला:जांच करने अस्पताल में पहुंची चार सदस्यीय टीम, सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी उपजिला अस्पताल में मां-बेटी की मौत का मामला:जांच करने अस्पताल में पहुंची चार सदस्यीय टीम, सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया

खेतड़ी उपजिला अस्पताल में मां-बेटी की मौत का मामला:जांच करने अस्पताल में पहुंची चार सदस्यीय टीम, सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया

खेतड़ी : खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में मां बेटी की मौत के मामले में हुए हंगामे के दो दिन बाद रविवार को चार सदस्यीय टीम जांच के लिए पंहुची। इस दौरान उन्होंने घटना के समय ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।

जांच टीम अध्यक्ष डिप्टी सीएमएचओ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को खेतड़ी उपखंड के बांसियाल में खेत में घर के बाहर सो रहे उदासर चुरू निवासी प्रदीप कुमार मीणा के परिवार के पर आंधी के दौरान खेजड़ी का पेड़ गिर गया था।

इस दौरान प्रदीप कुमार की बेटी काजल व पत्नी सावित्री देवी को घायल अवस्था में खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में लाया गया था, जहां काजल की पहले मौत हो गई थी तथा सावित्री देवी की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया था, लेकिन उसे झुंझुनू ना ले जाकर परिजनों ने अस्पताल में ही रखा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में शुक्रवार को ग्रामीणों व परिजनों की ओर से अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरना दिया गया था। इस दौरान सीएमएचओ ने चार सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करवा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

जांच करने पहुंची टीम ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को कलेक्ट कर लिया। इसके अलावा घटना के समय ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए है।

जांच टीम ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर सीएमएचओ डॉ. विनय गहलोत को सौंपी जाएगी। इस दौरान किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, आरआरटी टीम प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी, पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर मेहर चंद बबाई, प्रदीप कुमार, विकास जांगिड़ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77