[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पंजाब से दबोचा:3 हजार रुपये का था इनाम, युवती ने डेढ़ साल पहले दी थी पुलिस को शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पंजाब से दबोचा:3 हजार रुपये का था इनाम, युवती ने डेढ़ साल पहले दी थी पुलिस को शिकायत

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पंजाब से दबोचा:3 हजार रुपये का था इनाम, युवती ने डेढ़ साल पहले दी थी पुलिस को शिकायत

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने रविवार को 15 महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि, 4 जनवरी 2023 को ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने बुध खां उर्फ सलीम तेली (33) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने बताया कि बुध खां ने उसे गंगानगर में जबरदस्ती ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।

चुरु एसपी ने आरोपी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले को सुलझाने के लिए थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने हेड कांस्टेबल प्रतापसिंह, कांस्टेबल कृष्णा कुमार मीणा और रामचंद्र सिहाग की एक टीम गठित की। टीम ने गंगानगर, हरियाणा होते हुए पंजाब में आरोपी की तलाश की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी बुध खां उर्फ सलीम तेली को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77