[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाकिस्तान ने बैन कर दी अपनी ही ऑस्कर एंट्री वाली फिल्म Joyland, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़विदेश

पाकिस्तान ने बैन कर दी अपनी ही ऑस्कर एंट्री वाली फिल्म Joyland, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला?

Joyland Banned In Pakistan: 'जॉयलैंड' फिल्म की एक्ट्रेस सारवत गिलानी ने पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय के इस फैसले की खूब आलोचना की है.

Pakistan Oscar Entry Film Banned: पाकिस्तान देश में एक फिल्म ‘जॉयलैंड’ (Joyland) काफी चर्चा में है. ये फिल्म पाकिस्तान की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी लेकिन पाकिस्तान में ही इसे बैन कर दिया गया है. ‘जॉयलैंड’ 18 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली थी लेकिन पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस पर बैन लगा दिया.

पाकिस्तान की पहली ऑस्कर फिल्म

‘जॉयलैंड’ के निर्देशक सईम सादिक हैं, हाल में 4 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म को पाकिस्तान ने बैन कर दिया. बता दें कि, ये फिल्म पाकिस्तान की पहली ऐसी फिल्म है जिसे ऑस्कर में भेजा गया है. ऑस्कर से पहले ‘जॉयलैंड’ को कान फिल्म फेस्टिवल सहित कई दूसरे विदेशी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है. फिल्म को क्रिटिक्स की भी तारीफें मिली थीं.

फिल्म पर बैन लगाते हुए पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म में ‘अत्यधिक आपत्तिजनक चीजों’ को लेकर बैन लगाने का फैसला किया है. हालांकि, कुछ महीने पहले मंत्रालय ने इसी फिल्म को सर्टिफिकेट दिया था लेकिन अब अचानक ये कदम उठाने से फिल्म के एक्टर्स भी दंग रह गए.

बोल्ड कंटेट को लेकर हुआ विरोध

दरअसल, पाकिस्तान में ‘जॉयलैंड’ के बोल्ड कंटेट को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, जिसके बाद मंत्रालय ने ये फैसला लिया. मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा, “लिखित शिकायतें मिली थीं कि फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक चीजें हैं जो हमारे समाज के मूल्यों और मानकों के अनुरूप नहीं है.”

एक्ट्रेस ने फैसले को बताया शर्मनाक

‘जॉयलैंड’ में सानिया सईद, सारवत गिलानी, रस्ती फारूक, अली जुनेजो, अलीना खान, सलमान पीरजादा और सोहेल समीर ने अहम रोल निभाए हैं. फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारवत गिलानी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए ट्वीट कर कहा, “यह शर्मनाक है कि 6 साल में 200 पाकिस्तानियों ने मिलकर कोई फिल्म बनाई है, उस फिल्म को टोरंटो से लेकर काहिरा और कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिली थी. अब उसे अपने ही देश में रोका जा रहा है. देश के इस गर्व के पल को हमसे मत छीनिए.”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22