[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:संदिग्ध अवस्था में घूमने पर पुलिस ने ली तलाशी, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:संदिग्ध अवस्था में घूमने पर पुलिस ने ली तलाशी, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:संदिग्ध अवस्था में घूमने पर पुलिस ने ली तलाशी, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

चूरू : चूरू की सदर थाना पुलिस पुलिस और डीएसटी टीम ने एनएच-52 रामसरा चौराहे पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय कमांडो ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एनएच 52 रामसर चौराहा के पास एक युवक बाइक पर संदिग्ध घूम रहा है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी सीकर निवासी कपिल जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस युवक से हथियार के बारे में लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस युवक से हथियार कहां से लाया और किस काम के लिए लाया, इसको लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा यह हथियार युवक किसको देने लाया था और कहां से खरीदकर लाया था। इसको लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89