[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालपुरा : लोक अदालत में फिर मिले पति-पत्नी:राजीनामा कराकर किया निस्तारण, फिर बने एक दूसरे के साथी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

मालपुरा : लोक अदालत में फिर मिले पति-पत्नी:राजीनामा कराकर किया निस्तारण, फिर बने एक दूसरे के साथी

राष्ट्रीय लोक अदालत में विवाहित जोड़ो का करवाया गया मनमुटाव दूर

मालपुरा : मालपुरा में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 103 प्रकरणों का निस्तारण हुआ और पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद का निपटारा हुआ। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में अनिल निवासी नारायणपुरा लावा और एकता निवासी बोरखंडी के बीच चल रहे विवाद का आपसी सहमति से निस्तारण करवाया गया। सुनवाई के दौरान पारिवारिक न्यायालय से जुड़े एक मामला सामने आया कि पति पत्नी के बीच आपस में झगड़ा होने पर वह अपने पीहर जयपुर चली गई। इस दौरान पत्नी ने पति से कहा कि इस लड़ाई झगड़े से तो अलग रह जाते हैं।

इस पर पति के राजी नहीं होने पर महिला जयपुर चली गई और जयपुर में जाकर मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद लड़की के पक्ष वालों ने लावा में जाकर राजीनामे का प्रयास किया तो राजीनामे की जगह आपस में मारपीट हो गई। इस पर पति अनिल ने 1 सितम्बर 2022 को एडीजे कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई।

इसके बाद परिवारजनों और दोनों की ओर से बात को सुलझाने का प्रयास किया। इस पर राष्ट्रीय लोक अदालत में एडीजे के समक्ष दोनों ने अपनी अपनी बात रखी जिस पर दोनों पति-पत्नी राजी हो गए और दोनों का फिर से मिलाप हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह 19 फरवरी 2019 को हुआ था और दोनों पति-पत्नी 19 जुलाई 2022 से अलग रह रहे थे।

लोक अदालत के अवसर पर एडीजे कोर्ट में एम.ए.सी.टी. के 10 प्रकरणों में 43 लाख रूपये के अवार्ड सहित सिविल के 02 प्रकरण एवं 07 वैवाहीक विवाद, धारा 138 एनआईएक्ट 01 प्रकरण, धन वसूली के 02 प्रकरण, पारिवारिक विवाद के 01 प्रकरण सहित कुल 23 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet