[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणी सती स्कूल में तोड़फोड़ का मामला:विक्रय पत्र की जांच कराने की उठी मांग, प्रभारी सचिव को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राणी सती स्कूल में तोड़फोड़ का मामला:विक्रय पत्र की जांच कराने की उठी मांग, प्रभारी सचिव को दिया ज्ञापन

राणी सती स्कूल में तोड़फोड़ का मामला:विक्रय पत्र की जांच कराने की उठी मांग, प्रभारी सचिव को दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार 

नवलगढ़ : नवलगढ़ में बंद हुई राणी सती स्कूल में हुई तोड़फोड़ के मामले को लेकर भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा के नेतृत्व में जिले के प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा को ज्ञापन देकर स्कूल के विक्रय पत्र की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि यह स्कूलहेरिटेज श्रेणी में आता है, जिसके विक्रय किए जाने पर राज्य सरकार द्वारा रोक है।

स्थानीय लोगो द्वारा विद्यालय भवन का विरोध किए जाने पर नगरपालिका ने भवन में हो रही तोड़ फोड़ को रूकवाया था, फिर भी विद्यालय भवन को कई स्थानो पर नुकसान पहुंचाया गया। कई संगठनों व स्थानीय लोगों ने एसडीएम और तहसीलदार नवलगढ़ को ज्ञापन दिया था। इसलिए नियम विरूद्ध किए गए विक्रय पत्र व हेरिटेज सिटी में निर्मित भवन कि जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रमेश दीक्षित व चंद्रशेखर रावल भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77