ऋण किश्तों का बकाया जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मई
ऋण किश्तों का बकाया जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम झुंझुनूं द्वारा राष्ट्रीय निगमों के माध्यम से सस्ती ब्याज दरों पर स्वरोजगार के लिए विगत वर्षो में अनुसूचित जाति,जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग, विकलांग वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्रा युवक/युवतियों को ऋण व अनुदान राशि वितरण की गई थी। अनुजा निगम झुंझुनूं के परियोजना प्रबंध डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि जिन लाभार्थियों द्वारा अपने ऋण की ऋण किश्तो का भुगतान समय पर नही करवा रहे है तथा जिनका ऋण खाता डिफाल्टर चल रहा है। वह लाभार्थी 31 मई 2024 तक अपना बकाया ऋण अनुजा निगम कार्यालय (जिला परिषद ग्रामीण प्रकोष्ठ कैम्पस ) झुंझुनूं में जमा करवाकर अपनी रसीद प्राप्त कर लेवे । तय तिथि तक आप अपनी बकाया ऋण किश्त जमा नही करवाते है तो निगम को डिफाल्टर ऋणियों के विरूद्व ऋण वसुली के लिए माननीय न्यायालय में विधि सम्मत कानूनी कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित डिफाल्टर लाभार्थी की होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035638
