[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेक्सटॉर्शन में महिला गिरफ्तार, बुजुर्ग को किया था ब्लैकमेल:परेशान होकर कर लिया था सुसाइड; दो नाबालिग बेटे निरुद्ध, 17 महीने चली जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेक्सटॉर्शन में महिला गिरफ्तार, बुजुर्ग को किया था ब्लैकमेल:परेशान होकर कर लिया था सुसाइड; दो नाबालिग बेटे निरुद्ध, 17 महीने चली जांच

सेक्सटॉर्शन में महिला गिरफ्तार, बुजुर्ग को किया था ब्लैकमेल:परेशान होकर कर लिया था सुसाइड; दो नाबालिग बेटे निरुद्ध, 17 महीने चली जांच

झुंझुनूं : सेक्सटॉर्शन और फिर ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 81 साल के बुजुर्ग ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। करीब डेढ़ साल पुराने इस मामले में आरोपी महिला को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के दो नाबालिग बेटों को भी निरुद्ध किया गया है। मामला झुंझुनूं जिले के कोतवाली थाना इलाके का है।

कोतवाली थाना इंचार्ज ने बताया- झुंझुनूं शहर के पीरू सिंह सर्किल पर रहने वाले सरदार सिंह (81) ने 2 जनवरी 2023 को मकान की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था। सरदार सिंह ने सुसाइड से पहले 16 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने घर में काम करने वाली कृष्णा, उसके दो नाबालिग बेटों और सुरेंद्र उर्फ सूबे सिंह नायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की बात लिखी थी।

इसके बाद सरदार सिंह के बेटे डॉ. अशोक चौधरी ने 4 जनवरी 2023 को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में सेक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कराया था। जांच में महिला व उसके नाबालिग बेटों की भूमिका सामने आई।

अब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके दो नाबालिग बेटों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस फतेहसरा निवासी सुरेंद्र उर्फ सूबे सिंह को जनवरी 2024 में गिरफ्तार कर चुकी थी। वह अभी जेल में है।

Related Articles