[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई के दौरान नाले में मिला नवजात का शव:48 घंटे पहले फेंका गया, डॉक्टर बोले-शरीर पर कोई जख्म नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

सफाई के दौरान नाले में मिला नवजात का शव:48 घंटे पहले फेंका गया, डॉक्टर बोले-शरीर पर कोई जख्म नहीं

सफाई के दौरान नाले में मिला नवजात का शव:48 घंटे पहले फेंका गया, डॉक्टर बोले-शरीर पर कोई जख्म नहीं

प्रतापगढ़ : मौसम के देखते हुए नालों की सफाई कर रहे कर्मचारियों को एक नवजात का शव मिला है। मामला प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी कस्बे का है। नगर पालिका के कर्मचारी हर रोज की तरह नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 12:25 बजे गोमाना मार्ग पर सफाई करने के दौरान नाले में नवजात शिशु का शव मिला।

सफाई कर्मचारी बोले-एक दिन पहले भी सफाई की थी
छोटी सादड़ी नगर पालिका के कर्मचारी सम्पत चनाल, दिनेश और जेसीबी ड्राइवर प्रेम शंकर मीणा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे गोमाना मार्ग पर सफाई करने के दौरान नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। जिसकी सूचना पुलिस और अस्पताल प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। वहीं, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से बच्चे के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वह एक दिन पहले भी सफाई करने यहां आए थे। मगर तब यहां कुछ नहीं था।

अस्पताल से पहुंचे स्टाफ ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
अस्पताल से पहुंचे स्टाफ ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

छोटी सादड़ी थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया-सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। मामला दर्ज कर परिजनों की तलाश शुरू की गई है।

छोटी सादड़ी के बीसीएमएचओ डॉ. विजय गर्ग ने बताया-डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम कर दिया है। नवजात मेल वर्ग है। डीएनए सैंपल भी ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। जिससे पता चल सकेगा कि शिशु को किस हालत में फेंका गया है। शिशु पूरे 9 महीने का था। प्रथम दृष्ट्या सामने आया है कि शिशु का शव को 48 घंटे पुराना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89