[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉक्टरों के पद खाली:हर रोज 500 से ज्यादा मरीजों की OPD, करना पड़ता है लंबा इंतजार, लंबे समय से खाली चल रहे चिकित्सकों के पद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉक्टरों के पद खाली:हर रोज 500 से ज्यादा मरीजों की OPD, करना पड़ता है लंबा इंतजार, लंबे समय से खाली चल रहे चिकित्सकों के पद

डॉक्टरों के पद खाली:हर रोज 500 से ज्यादा मरीजों की OPD, करना पड़ता है लंबा इंतजार, लंबे समय से खाली चल रहे चिकित्सकों के पद

झुंझुनूं : गर्मी कहर बरपा रही है। अस्पतालों में मरीजों की तदाद बढ़ गई है। लेकिन सूरजगढ कस्बे में संचालित सीएचसी में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को परेशानी को सामना करना पड़ा है। यहा ना तो पर्याप्त चिकित्सक है, ना ही बैड। अस्पताल में लंबे समय से डाक्टरों के तीन पद खाली पडे़ है। पूरी तरह से नर्सिंग स्टाफ भी नहींं है। ऐसे में यहा आने वाले मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। यहां हर दिन औसतन 500 के आसपास ओपीड़ी रहती है। लेकिन डाक्टरों की कमी होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। इस भीषण गर्मी में मरीज हाल से बेहाल हो रहे है।

30 बेड स्वीकृत

यही हाल बैड का है, उपखण्ड का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद मात्र 30 बेड ही स्वीकृत किए गए है। ऐसे में अस्पताल के वार्डाे में भर्ती मरीजों को भी बेड के लिए इंताजर में खड़े रहना पड़ता है। एक एक बैड पर दो दो या उससे ज्यादा मरीजों का उपचार करना मेडिकल स्टाफ की मजबूरी बनी हुई है। इसी भीषण गर्मी स्थिति और बदतर हो गई है।

स्थानीय निवासी पिंकू सोनी ,राजवीर ने बताया कि अस्पताल में सरकार की ओर से ना तो पूरे चिकित्सक लगाए गए है ना ही पूरे बैड और नर्सिंग स्टाफ है। भीषण गर्मी का दौर है। यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों दिखाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अस्तपाल में चिकित्सको और बैड की संख्या बढ़ाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77