[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बदमाशों का पुलिस ने बाजार में निकाला जुलूस:व्यापारियों से माफी मंगवाई; मर्डर करने वालों को भी गांव में घुमाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बदमाशों का पुलिस ने बाजार में निकाला जुलूस:व्यापारियों से माफी मंगवाई; मर्डर करने वालों को भी गांव में घुमाया

झुंझुनूं में बदमाशों का पुलिस ने बाजार में निकाला जुलूस:व्यापारियों से माफी मंगवाई; मर्डर करने वालों को भी गांव में घुमाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में पुलिस ने मंगलवार को 10 बदमाशों का बीच बाजार में जुलूस निकाला। इनमें 4 बदमाश व्यापारियों से 50 लाख की फिरौती मांगने वाले थे, वहीं 6 बदमाशों ने एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

50 लाख की फिरौती मांगी थी, 4 बदमाशों से माफी मंगवाई
झुंझुनूं जिले के गुढ़ा कस्बे के भोड़की चौराहे पर कुछ बदमाशों ने किराना व्यापारी पर फायरिंग कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। डीएसपी मनोज गुप्ता ने बताया- पुलिस ने चार आरोपियों रवि, देवेंद्र, संजय और मोहित को सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया था।

विजुअल गुढ़ा थाने के भौड़की कस्बे के बाजार का है। बदमाशों ने व्यापारियों से माफी भी मंगवाई।
विजुअल गुढ़ा थाने के भौड़की कस्बे के बाजार का है। बदमाशों ने व्यापारियों से माफी भी मंगवाई।

मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर ले जाने से पहले बदमाशों को बाजार में घुमाया गया। इस दौरान थाने से लेकर गुढ़ा बस स्टैंड के बाजार में करीब 20 मिनट तक बदमाशों को हाथ जोड़कर पैदल घूमे। उनके पैर में पट्‌टी बंधी हुर्ह थी और वे व्यापारियों से माफी मांग रहे थे।

गौरतलब है कि इन बदमाशों ने ने पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाते हुए फायरिंग के बाद पचास लाख रुपए की फिरौती मांगी थी और फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

बदमाश ने आरोपी को पहले पर्ची थमाई थी और इसके बाद फायरिंग कर फरार हो गए थे।
बदमाश ने आरोपी को पहले पर्ची थमाई थी और इसके बाद फायरिंग कर फरार हो गए थे।

पर्ची में लिखा था- भाईचारा जिंदाबाद
व्यापारी को थमाई गई पर्ची में लिखा था- मैं कपिल शूटर 50 लाख रुपए और मेरे दो भाइयों का राजीनामा आप समय के साथ कर दीजिए। नहीं तो आपको इस दुनिया से विदाई लेनी पड़ेगी। आपके परिवार को दुख के दिन देखने पड़ेंगे। संजू भार्गव, गुजरवास, जय भगतसिंह ग्रुप, भाईचारा जिंदाबाद।

सूरजगढ़ के बलोदा गांव में गोशाला के कर्मचारी की हत्या के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांव में इनका भी जुलूस निकाला।
सूरजगढ़ के बलोदा गांव में गोशाला के कर्मचारी की हत्या के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांव में इनका भी जुलूस निकाला।

इधर, सूरजगढ़ में हत्या करने वाले 6 आरोपियों को बाजार और गलियों में घुमाया
इसी तरह सूरजगढ़ के बलोदा में गोशाला में काम करने वाले कर्मचारी की हत्या करने वाले 6 बदमाशों को भी पुलिस ने बाजार और गांव की गलियों में घुमाया। पुलिस ने हत्याकांड के 48 घंटे में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया- पुलिस ने 16 मई को आरोपियों दीपेंद्र उर्फ चिंटू, प्रवीण कुमार उर्फ पीके, सुभाष उर्फ चिंटू, सतीश उर्फ सुख निवासी बलोदा, प्रवीण उर्फ बाबा निवासी उरीका थाना सूरजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। चार आरोपियों के खिलाफ पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दीपेंद्र उर्फ चिंटू सूरजगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

इन 6 आरोपियाें को पुलिस थाने से गांव लेकर पहुंची। यहां बाजार से लेकर गांव की गलियों में इन्हें पैदल घुमाया और लोगों से माफी भी मंगवाई।

सूरजगढ़ थाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया- 14 मई की सुबह गोशाला से लौटकर रामेश्वर एक सवामणी के कार्यक्रम में जाने के लिए सुबह 11 बजे घर से निकला था। निकलते ही बदमाश कैंपर कार में उसे किडनैप कर एक हवेली में ले गए।

वहां उसे बांधकर 6 घंटे तक उसके पैरों और शरीर पर जगह-जगह डंडे बरसाए। जमकर मारपीट की। वीडियो बनाया। दो आरोपियों ने उसके हाथ और पैर पकड़े और और तीसरे ने जमकर लाठियां बरसाईं। उसे कभी लिटाकर तो कभी लटकाकर पीटा गया। बुरी तरह पिटाई के बाद रामेश्वर अचेत हो गया। टॉर्चर को वह सह नहीं पाया और उसने दम तोड़ दिया। शाम 7 बजे आरोपी उसकी डेडबॉडी उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77