[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू शहर में व्याप्त पेयजल एवं विद्युत सम्बंधित जन समस्याओं के निस्तारण एवं समाधान की मांग को लेकर चूरू जिला कलक्टर से मिला पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू शहर में व्याप्त पेयजल एवं विद्युत सम्बंधित जन समस्याओं के निस्तारण एवं समाधान की मांग को लेकर चूरू जिला कलक्टर से मिला पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल

चूरू शहर में व्याप्त पेयजल एवं विद्युत सम्बंधित जन समस्याओं के निस्तारण एवं समाधान की मांग को लेकर चूरू जिला कलक्टर से मिला पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

चूरू : चूरू शहरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल एवं विद्युत सम्बंधित जन समस्याओं के निस्तारण एवं समाधान की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चूरू जिला कलक्टर से मुलाक़ात कर जन समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत करवाया।

जिस पर जिला कलक्टर ने तत्काल प्रभाव से जलदाय एवं विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित कर उक्त जन समस्याओं का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने की बात कहीं।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अजीज खान दिलावरखानी, पार्षद प्रतिनिधि खालिद कुरैशी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन, पार्षद शाहिद खान सोनु, पार्षद तौफीक खान, युवा कांग्रेस के चूरू जिला उपाध्यक्ष वसीम चौहान सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन एवं पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22