[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देशी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार:सिंघाना पुलिस ने डूमोली कलां दबोचा, आरोपी ने यूपी से खरीद था हथियार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

देशी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार:सिंघाना पुलिस ने डूमोली कलां दबोचा, आरोपी ने यूपी से खरीद था हथियार

देशी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार:सिंघाना पुलिस ने डूमोली कलां दबोचा, आरोपी ने यूपी से खरीद था हथियार

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने सोमवार देर शाम को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए डूमोली कलां से देशी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थानाधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि डूमोली बस स्टैंड से एक युवक अवैध हथियार के साथ डूमोली कलां की तरफ जा रहा है। जिस पर एक विशेष टीम का गठन कर दबिश दी गई। सूचना पर जब थानाधिकारी कैलाश यादव मय पुलिस जाब्ते मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर सामने से आ रहा युवक भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने धेराबंदी कर डूमोली कलां निवासी नवीन कुमार गुर्जर पुत्र जयसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नही दे पाया।

इस दौरान पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक देशी कट्टा मिला। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में नवीन कुमार को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी नवीन कुमार ने देशी कट्टा यूपी से खरीदने की बात कबूल की। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वह कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला तो नहीं था। गिरफ्तार आरोपी नवीन कुमार अपराधिक प्रवृति का है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, मारपीट सहित चार मामले दर्ज है।

कार्रवाई में कॉन्स्टेबल अजय कुमार भालोठिया का विशेष योगदान रहा। इस दौरान टीम में थानाधिकारी कैलाश यादव, एएसआई सूबेसिंह यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, सुशील कुमार, धर्मवीर, विक्रम सिंह, योगेन्द्र आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22