[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में कांग्रेस नेता के गार्ड को बेहोश कर चोरी:पुष्पेंद्र भारद्वाज के ऑफिस से टीवी और कंप्यूटर उठा ले गए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में कांग्रेस नेता के गार्ड को बेहोश कर चोरी:पुष्पेंद्र भारद्वाज के ऑफिस से टीवी और कंप्यूटर उठा ले गए चोर

जयपुर में कांग्रेस नेता के गार्ड को बेहोश कर चोरी:पुष्पेंद्र भारद्वाज के ऑफिस से टीवी और कंप्यूटर उठा ले गए चोर

जयपुर : जयपुर में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के ऑफिस में चोर सिक्योरिटी गार्ड को बेहोश कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। मुहाना थाना इलाके में हुई घटना के दौरान बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

पुष्पेंद्र भारद्वाज के गार्ड ने रिपोर्ट में बताया- 17 मई की रात करीब 12.30 बजे दो शातिर चोर ऑफिस में घुसे। चौकीदार को कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आराम से पूरे ऑफिस में जाकर हर एक जगह की तलाशी ली। चोर एलईडी टीवी, कंप्यूटर और कुछ छोटे मोटे समान को ही अपने साथ ले गए।

रिपोर्ट में गार्ड ने बताया- इन्हीं चोरों ने कार्यालय से थोड़ी दूर एक वारदात करते हुए 60 हजार रुपए नगद और 3 मोबाइल भी चोरी किए हैं। घटना के बाद कार्यालय के कर्मचारी बनवारीलाल ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बता दें कि पुष्पेन्द्र ने विधानसभा चुनाव में सांगानेर सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने चुनाव लड़ा था। इस वारदात के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सीएम पर सवाल खड़े किए है। घटना को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर हैं। लेकिन इसी बीच उनके कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। जबकि उनका कार्यालय मुख्यमंत्री के चुनाव कैंप से सिर्फ 100 मीटर की ही दूरी पर ही है।

उन्होंने कहा- सांगानेर में ऐसा लगता है, जैसे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां सरकार बदलने के बाद से चोरी, चैन स्नैचिंग, डकैती जैसी बड़ी वारदातें हुई हैं। यहां के वर्तमान विधायक को कोई चिंता नहीं है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो सरकार उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22