[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हीट वेव के दौरान समुचित रखें चिकित्सकीय सुविधाएं, समयबद्ध व समुचित  रहे साफ-सफाई – सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हीट वेव के दौरान समुचित रखें चिकित्सकीय सुविधाएं, समयबद्ध व समुचित  रहे साफ-सफाई – सत्यानी

जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने किया मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी बी जनरल अस्पताल का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सुधार के निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी बी जनरल अस्पताल  का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी तथा अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर सत्यानी ने कहा कि हीट वेव के दौरान मरीजों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए तथा आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं समुचित प्रबंधित की जाएं। गर्मियों के दौरान पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई सहित शौचालय, पानी की आपूर्ति आदि की व्यवस्थाएं समयबद्ध व पर्याप्त ढंग से प्रबंधित रहें ताकि आमजन व अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यक दवाएं व जांचे आदि पूरी तरह उपलब्ध रहें और राउंड द क्लॉक चिकित्सकीय उपलब्धता व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आमजन को किसी प्रकार की शिकायत न रहे। मरीजों की जांच आदि रिपोर्टों की समयबद्ध व पूर्ण व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि काउंटर पर मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए टिनशेड को बढ़ाया जाए। इसी के साथ सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सहित रोज मॉनीटरिंग करते हुए व्यवस्थाएं बेहतरीन ढंग से प्रबंधित की जाएं।

जिला कलक्टर सत्यानी ने अस्पताल में महिला मेडिकल वार्ड, प्रयोगशाला, कांउटर, इमरजेंसी आदि का अवलोकन किया तथा पाई गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में शौचालय के बंद पड़े होने, पेयजल को हाथ धोने के लिए काम में लिए जाने, वाटरकूलर के काम नहीं करने, बिजली के तार खुली अवस्था में होने, डस्टबिन के सही जगह नहीं पाया जाने, मराजों के बेड पर चद्दरें, बेडशीट व तकिया आदि के कवर नहीं होने, कार्यालय सामग्री आदि अव्यवस्थित पड़े होने व अस्वच्छता आदि पाए जाने पर असंतोष जाहिर किया तथा यथाशीघ्र उपलब्धता करवाते हुए समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने महिला मेडिकल वार्ड में मरीजों के बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली, जिस पर सरिता, सरवणी देवी व पूजा सहित मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श आदि के बारे में जानकारी दी।

डॉ प्रदीप के शर्मा ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व रविवार सवेरे जिला कलक्टर ने  अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें पेयजल, शौचालय आदि अव्यवस्थाओं को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए शाम तक निस्तारण के निर्देश दिए थे। इस दौरान एपीआरओ मनीष कुमार, दीपक शर्मा, नर्सिंग अधिकारी गिरधारीलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62