[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय विभाग की पोल खोलती ये पानी की टंकिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

जलदाय विभाग की पोल खोलती ये पानी की टंकिया

जलदाय विभाग की पोल खोलती ये पानी की टंकिया

पिलानी : वार्ड 15 के वार्डवासियों ने पार्षद राजकुमार नायक को टंकियों में जल आपूर्ति नही हो रही इस के लिए आप बीती बताने के लिऐ वार्ड में बुलाया, पार्षद नायक ने बताया की वार्ड नम्बर 20, 07, 29, 15 की टंकियो का जी पी एस लोकेशन भेजने के बावजूद भी टंकियां नही भरी जा रही है। एक तरफ तो जलदाय विभाग यह दावा कर रहे हैं की पिलानी में हर वार्ड में रखी टंकियो में हर रोज पानी डाला जाता है। और जलदाय विभाग के बड़े टैंक में भी पानी डलवाया जाता है। और फिर शहर में सप्लाई की जाती है। फिर भी आमजन पानी को लेकर त्राहि त्राहि करता रहता है। लेकिन वार्डों में बहुत सी ऐसी टंकियां है जो आज भी पानी को तरस रही है वार्ड के वार्ड वासियों ने काफी बार जलदय विभाग के पास पीने के पानी को लेकर और टंकियो में पानी डलवाने के लिए काफी शिकायतें की लेकिन अभी तक उन्हें शिकायतों पर कोई गौर नहीं किया गया।

एक तरफ तो पूरे जिले का प्रशासन इस पानी की समस्या निवारण हेतु लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुन समाधान करने का दावा करता है। और इस विकट प्रीस्तिथि से लड़ने के लिऐ जिला कलेक्टर महोदया, एडी एम, एसडीएम, तहसीलदार, एक्स. ईएनएई एन, जै ई एन, घूम घूम कर इस बात का दावा करते है लेकिन जलदाय विभाग जिला अधिकारियो के आदेशों की धजिया उड़ाते नजर आरहे है। और अधिकारी दावा करते है।

पिलानी में टैंकरों के माध्यम से खूब जल आपूर्ति हो रही है। तो फिर समझ नही आता की जलदाय विभाग के टैंकर जा कहा रहे है। इन टैंकरों के माध्यम से जो जल आपूर्ति की जा रही है ये अपने आप में बहुत बड़ा जल घोटाला नजर आरहा है। और देखने वाली बात ये है की इस नगरपालिका के मुखिया के वार्ड की टंकिया खाली है तो आम आदमी के वार्ड के हालात क्या होंगे। वही पिलानी पार्षद राजकुमार नायक ने वार्डो की आप बीती बताते हुवे कहा की इन टैंकरों के माध्यम से बहुत बड़ा जल घोटाला है। ये बड़ा जांच का विषय है। और साथ ही नायक ने एक समाचार पत्र का हवाला देते हुवे बताया की भारत की जांच एजेंसियां ही नहीं नासा ने भी विश्व में सबसे तेज गिरते भूजल में शेखावाटी सबसे ऊपर है। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। अब सरकार को जल्द इस पिलानी क्षेत्र में कुम्भा राम लिफ्ट कैनाल का पानी जल्द मुहैया करवाना चाहिए।

इस मौके पर प्रहलाद सैनी, मनोहर सैनी, राजेश सैनी, ममता सैनी, अनिता सैनी, कौशल्या देवी, सुमन देवी, प्रमोद सैनी, सुंदर सैनी, मोनू सैनी, मिंटू सैनी, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62