[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर में गंदगी के बीच किचन:रेलवे स्टेशन के सामने ढाबों से 20 नमूने जांच को भेजे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजमेर में गंदगी के बीच किचन:रेलवे स्टेशन के सामने ढाबों से 20 नमूने जांच को भेजे

अजमेर में गंदगी के बीच किचन:रेलवे स्टेशन के सामने ढाबों से 20 नमूने जांच को भेजे

अजमेर : अजमेर में खाद्य विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने ढाबों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के 20 नमूने लिए। सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि मदीना होटल और ख्वाजा होटल पर दोनों जगह किचन में गंदगी के बीच भोजन बन रहा था। हाइजीन और सेनीटेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं थी।

मदीना होटल में बिरयानी तैयार करने में फूड कलर काम में लिया जा रहा था जबकि इसका उपयोग प्रतिबंधित है। फूड कलर वहीं नष्ट कराया। यहां से बिरयानी और दही के नमूने भी जांच के लिए भेजे। ख्वाजा होटल पर भी फूड कलर से भोजन तैयार किया जा रहा था। बिरयानी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और मसालों के नमूने लिए गए। दोनों होटलों पर सफाई व्यवस्था सात दिवस में दुरुस्त करने के लिए पाबंद किया गया।

बिरयानी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और मसालों के नमूने लिए गए।
बिरयानी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और मसालों के नमूने लिए गए।

मैसर्स प्रेमप्रकाश रेस्टोरेंट से पनीर, दही, चावल, रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैसर्स वैष्णव ढाबा से पनीर और दही, मैसर्स जय भोले ढाबा से रिफाइंड सोयाबीन तेल, आटा, चना दाल, पनीर के नमूने लिए गए। टीम में सुशील चोटवानी, अजय मोयल, केसरीनंदन शर्मा, राजकुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77