[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में विकसित भारत मिशन का किया आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में विकसित भारत मिशन का किया आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता 

खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में सोमवार को प्राचार्य महीपाल कुमावत की अध्यक्षता में विकसित भारत मिशन 2047 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर महीपाल कुमावत ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखना चाहते उसके लिए युवा शक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है ।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विकसित भारत मिशन पर अपने सुझाव दिए जिनमें अधिकांश विधार्थियों ने शिक्षा पद्धति में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं व यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में अवगत करवाया साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि यदि जनप्रतिनिधि किसी भी क्षेत्र में विकास के बारे में गंभीरता से ले तो निश्चित तौर पर भारत दुनिया का अग्रणी व विकसित राष्ट्र बन सकता है।

इस मौके पर डॉ राकेश कुमार, उमाशंकर, डॉ जेपी गर्ग, विनोद कुमार चाहर, सुरेश कुमार चाहर, शीशराम, जितेंद्र कुमार सैनी, डॉ रवि प्रकाश सैनी, डॉ प्रतिभा आलुदिया, मुलचंद सैनी, यादराम सैनी, विकास यादव, जयप्रकाश, अंकित शाह, हजारीलाल, डॉ अनिल मांवर, रतनलाल कुमावत, मनप्रीत कौर सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77