राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा खेतड़ी के रामवतार सैनी दूसरी बार बने अध्यक्ष
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा खेतड़ी का वार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को जयसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी में हुये सम्पन्न\

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता
खेतड़ी : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा खेतड़ी का वार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को जयसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी में किया गया। जिला पर्यवेक्षक बाबूलाल गुर्जर, रामचन्द्र जाट व सुरेंद्र कुमार सैनी थे। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार मेहरड़ा प्रधानाचार्य राउमावि तातिजा रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उपशाखा अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किए उसके बाद मंत्री सुमेर सिंह ने वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष संपतराम सैनी आय व्यय का वार्षिक ब्यौरा दिया।इस अवसर पर बाबूलाल गुर्जर, रामचन्द्र जाट व सुरेंद्र कुमार सैनी आदि ने संगठन , भविष्य की चुनौतियां, शैक्षणिक सुधार पर अपने विचार व्यक्त किए। दुसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें रामवतार सैनी को दुसरी बार अध्यक्ष चुना गया व सांवरमल गुर्जर को शाखा मंत्री बनाया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में निम्न सदस्यों का चुनाव किया गया बजरंग लाल काजला व कृष्ण कुमार जांगिड़ को संरक्षक, ओमप्रकाश यादव को सभा अध्यक्ष, खम्भाराम सैनी उप सभा अध्यक्ष, रामावतार सैनी अध्यक्ष, बृजमोहन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव उपाध्यक्ष, सांवरमल गुर्जर मंत्री, जगदीश प्रसाद सैनी संयुक्त मंत्री, राजेश यादव महिला मंत्री, सुनिता बालानिया महिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, दाताराम यादव संयोजक संघर्ष समिति,डेडाराम व अशोक कुमार टेलर उप संयोजक संघर्ष समिति, ओमप्रकाश सैनी प्रा शिक्षा प्रतिनिधि, सुमेर सिंह धानिया उच्च प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि, विजय कुमार जांगिड़ मा शिक्षा प्रतिनिधि, रामसिंह उच्च माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि, सुरेश कुमार सैनी प्रबोधक प्रा, जितेंद्र कुमार जांगिड़ व अनिल कुमार जैफ प्रचार मंत्री, ओमप्रकाश सिंह व सम्पत राम सैनी को संगठन मंत्री, विरेन्द्र कुमार सैनी व रामचन्द्र स्वामी कार्यालय मंत्री शीशराम सैनी शारीरिक शिक्षक तथा रविराज, अमरजीत, रघुवीर सिंह गोठवाल, सुरेश कुमार गुर्जर,अजय कुमार यादव व सुरेश कुमार को सदस्य बनाया गया।