डस्ट से भरा ट्रोला जब्त, चालक गिरफ्तार
डस्ट से भरा ट्रोला जब्त, चालक गिरफ्तार
खेतड़ी नगर : पुलिस ने ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए डस्ट से भरे हुए एक ओवरलोड ट्रोले को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन पर एएसपी गिरधारीलाल शर्मा व डीएसपी जुल्फीकार अली के नेतृत्व में ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने का अभियान चलाया गया। थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल के नेतृत्व में टीम का गठन कर शनिवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए थाने के सामने नाकाबंदी की गई। इसी दौरान डस्ट से भरा हुआ ओवरलोड ट्रोला खेतड़ी की तरफ से तेज गति व लापरवाही से लहराता हुआ आया। ट्रोला चालक राजगढ चुरू निवासी पंकज पुत्र श्यामसुदंर शर्मा को गिरफ्तार कर डस्ट से भरे ओवरलोड ट्रोले को जब्त कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आगे भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में थानाधिकारी विजय कुमार चंदेलरा, विजय कुमार, योगेश, अनिल व चंद्रपाल शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038162


